Nainital News:(गजब)मंदिर में भगवान के सामने चोर ने पहले दंडवत किया प्रणाम मांगा माफी, मंदिर में कर दी चोरी-देखे-CCTV VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चोर का कारनामा देखकर हर कोई हर कोई हैरान है.रामनगर के कोसी बैराज के पास स्थित टी स्टाल के पास स्थित मंदिर से चोर ने पहले किया दंडवत प्रणाम, उसके बाद पीतल की मूर्ति के साथ ही घंटी और लोटे पर किया हाथ साप,पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Ad

.

बता दें कि रामनगर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है,पुलिस द्वारा चोरों को पकड़ने के बाद भी लगातार चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ,क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ते जा रही है ,वहीं ताजा मामला रामनगर के कोसी बैराज के पास स्थित गुप्ता टी स्टाल के पास स्थित मंदिर का है जहां एक चोर ने पहले मंदिर में बालाजी महाराज को दंडवत प्रणाम किया और उसके बाद सफाई से मंदिर के अंदर रखी राम दरबार की पीतल की मूर्ति, तांबे का लोटा व घंटी पर हाथ साफ कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली


वही आज सुबह जब अशोक कुमार गुप्ता मंदिर में पूजा पाठ करने आज सुबह जब पूजा करने के लिए आये तो मंदिर से रामदरबार, लौटा,घंटी आदि उन्होंने गायब देखा, उन्होंने तुरंत ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाल तो चोर चोरी करता हुआ नजर आ गया ,उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त युवक को ढूंढा जा रहा है ,उन्होंने बताया कि युवक रामनगर के रेलवे पड़ाव क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू


उन्होंने कहा कि नशे के आदि हो चुके युवाओं द्वारा इस तरीके का कार्य किया जा रहा है, नशे की जद में आ चुके युवा नशा पीने के लिए इस तरीके का कार्य कर रहे हैं.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें