नैनीताल बस हादसा: सड़क हादसे पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज,सामने आई हादसे की वजह,लगे गंभीर आरोप

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रविवार को नैनीताल जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी जबकि 27 लोग घायल हो गए थे नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर रविवार को नलनी गांव के पास घटगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे में सात लोगों की मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद परिवार वालों ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

साथी बस चालक पर लापरवाही से बस चलाने का भी आरोप लगा है.तेज गति के कारण हादसा होने की पुष्टि हुई है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मंगोली चौकी इंचार्ज धमेंद्र कुमार की तहरीर पर मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बता दें कि, आठ अक्तूबर की रात को नैनीताल-कालाढूंगी रोड पर नलनी क्षेत्र में घटगढ़ के पास हिसार पर्यटकों की बस खाई में गिर गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

हादसे में सात लोगों की मौत और 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
वही बस में घायल लोगों ने आरोप लगाया है कि बस को ड्राइवर लापरवाही से चला रहा था यात्रियों ने तेज नहीं चलने की बात भी कही थी लेकिन चालक द्वारा उनकी बात नहीं मानी गई और चालक कर रहा था कि सुबह 7:00 तक स्कूल पहुंचना है.

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

घायलों में कुछ लोगों ने आरोप लगाया बस चलने से पहले उसमें मौजूद दो ड्राइवर और परिचालक द्वारा शराब और सिगरेट पी गई थी जब बस में चढ़ने के दौरान उनसे पूछा गया तो केवल बीड़ी पीने की बात कह कर टाल दिया। फिलहाल मामले की पुलिस जांच कर रही।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें