Uttarakhand News :हल्द्वानी का एक नामी ज्वेलर्स खरीदना है चोरी का माल,ज्वेलर्स अब पुलिस की राडार पर

हल्द्वानी मुखानी थाना पुलिस एक ऐसी चोरी के मामले का खुलासा किया है जो चोरों का सरगना नाबालिक निकला. पुलिस ने पूरे मामले में नाबालिक सहित चोर गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.इसी मामले में पुलिस तीन चोरों को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.पुलिस ने पूरे मामले का आज खुलासा करते हुए चोरी के करीब 6 लाख रुपए के जेवरात और चोरी की घटना में प्रयोग की गई एक कार बरामद किया है.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 29 सितंबर को मुखानी थाना क्षेत्र आरटीओ रोड निवासी रिटायर्ड पुलिस के दरोगा के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर लिए गए थे पूरे मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन चोरों को गिरफ्तार किया था जिनके पास से करीब लाख रुपए के जेवरात बरामद रुपए किए गए थे.
जहां पूछताछ में चोरों ने कई खुलासा किए थे. पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल के बाद एक नाबालिक चोर को गिरफ्तार किया जहां पूछताछ में पता चला कि नाबालिक चोर इन सभी चोरों का सरगना है और वह पूर्व में हल्द्वानी के एक ज्वेलर्स की दुकान पर जेवरात गलाने का काम करता था.आरोपी नाबालिक इन चोरों से चोरी करवा कर उनके जेवरात को गलाता था.इसके बाद आगे सुनारों तक गिरोह के माध्यम से को बेचने का काम करता. पूरे मामले में पुलिस ने दो सुनार जबकि दो चोर के साथ एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए सुंदर का नाम कमलेश कुमार है जो मूल रूप से मोतीहारी बिहार का रहने वाला है जो नैनीताल में सुनार का काम करता है. जबकि एक सुनार विजय कुमार है जिसकी हल्द्वानी में दुकान है. जबकि राजेंद्र और संदीप नाम के हल्द्वानी रामपुर रोड के रहने वाले दो चोरो को भी गिरफ्तार किया.
एसएसपी ने बताया कि पुलिस की शहर के एक जाने-माने ज्वेलर्स का भी नाम सामने आया गिरफ्तारी होनी बाकी है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं ज्वेलर्स को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO