Uttarakhand News::एक व्यक्ति अपने घर पर कानूनी रूप से अधिकतम कितने लीटर रख सकता है शराब ?नहीं लाइसेंस व कागज की जरूर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में शराब नीति को लेकर लोगों में कई बार भ्रम की स्थिति पैदा होती है. अगर कोई व्यक्ति अपने घर में शराब रखना चाहता है तो कानून की उसको जानकारी नहीं होती है कि वह अपने घर में कितना शराब रख सके.कई बार देखा जाता है की पुलिस एक पेटी शराब ले जाने वाले या घर में रखने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही कर देती है.ऐसे में अगर आप उत्तराखंड में रहते हैं तो आप अपने घर में उत्तराखंड ब्रांड की एक पेटी शराब यानी 9 लीटर के करीब अंग्रेजी और देसी ब्रांड की शराब रख सकते हैं. इसके लिए कोई भी लाइसेंस या कागजात की जरूरत नहीं होती है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
Ad

संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊँ मंडल केके कांडपाल ने बताया कि आबकारी नीति के तहत एक व्यक्ति अपने घर में एक पेटी अंग्रेजी या देसी ब्रांड की शराब रख सकता है. नियम के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति शराब के जगह बियर रखना चाहता है तो एक पेटी बियर भी रख सकता है. आबकारी विभाग के मुताबिक एक पेटी शराब उत्तराखंड ब्रांड की कहीं भी प्रदेश में परिवहन कर सकता है. नियम के मुताबिक उत्तराखंड ब्रांड की एक पेटी शराब उत्तराखंड में रखने और ले जाने के लिए किसी तरह की वैध कागजात की भी जरूरत नहीं होती है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू


गौरतलब हैं कि पिछले दिनों उत्तराखंड में घरेलू बार लाइसेंस के लिए सरकार द्वारा नीति लाई गई थी लेकिन विरोध के बाद नीति को स्थगित कर दी गई है.
ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपने घर में एक पेटी शराब रखता है तो उसको लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें