(बड़ी खबर)उत्तराखंड पुलिस के दरोगा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप विजिलेंस जांच की मंजूरी
पुलिस भर्ती घोटाले के बाद पुलिस के लिए एक और नया कारनामा सामने आया है। उधमसिंहनगर में चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात नैनीताल की चौकी पिरूमदारा, रामनगर के पूर्व इंचार्ज दरोगा कविंद्र शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विजिलेंस जांच के आदेश हुए हैं।

हालांकि इन्हे शासन स्तर से हुए जांच के बावजूद अभी तक इंचार्ज के पद से नही हटाया गया है जबकि विजिलेंस ही मामले की जांच करेगी इस मामले पर आईजी कुमाऊं के मुताबिक अभी आदेश नही मिला है आदेश मिलते ही फैसला लिया जाएगा।
अपर सचिव ललित मोहन शर्मा की ओर से इस संबंध में निदेशक विजिलेंस को पत्र लिखा गया है। विजिलेंस की ओर से 31 जुलाई 2022 को शासन से शर्मा की जांचके लिए अनुमति मांगी गई थी। इसके बाद सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की खुली जांच की सिफारिश की गई है। आरोप है की शर्मा ने चौकी प्रभारी रहते हुए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। यह उनकी कुल आय से कहीं अधिक है। इस संबंध में शासन ने तीन माह के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी है।
उधमसिंहनगर जिला कानून व्यवस्था के साथ साथ तैनाती समय समय पर चर्चाओं से लेकर बीते दिनों विधानसभा सत्र के दौरान लगे आरोपों के कारण भी सुर्खियो में रहा है।। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति का ही ये हिस्सा है जल्द ही कुछ अन्य कर्मी भी विजिलेंस जांच के रडार पर आ सकते है ऐसी चर्चायें आम है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में ऑनलाइन धोखाधड़ी शातिर अपराधियों में करीब ढाई लाख रुपये का लगाया चूना- आप भी रहे सावधान
हल्द्वानी में सनसनी, किशोरी बनी मां: पेट दर्द होने पर अस्पताल ले गए परिजन, 16 साल की किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म; आरोपी पड़ोसी भी नाबालिग
हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष