Kumaun News:आपदा में मलवे में दबे 17 वर्षीय किशोर की लाश बरामद,कई मकानों नुकसान
दो दिनों तक हुई भारी बरसात के चलते सबसे ज्यादा आपदा का कहर चंपावत जनपद को झेलना पड़ा है जहां भारी मात्रा में सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. इस आपदा में कई लोग घायल हुए हैं जबकि कई लोगों की मौत हुई है. लोहाघाट विकास खंड के गुमदेश क्षेत्र के मटियानी गांव में शुक्रवार को बादल फटने और भूस्खलन से भारी तबाही हुई थी. मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई थी जबकि मलबे में लापता एक किशोर का शव शनिवार को मलबे से बरामद किया गया है.
एसडीआरएफ पुलिस की टीम ने राहत और बचाव अभियान चला कर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सबको लापता जगदीश सिंह उम्र 17 वर्ष का शव मलबे से बरामद कर लिया.
शुक्रवार सुबह मटियानी के नकेला तोक में भारी बादल फटने और बारिश से भवान सिंह, मान सिंह और दिवान सिंह के मकान में मलबा आ गया था. आनन फानन में परिवार के लोग इधर उधर भागे. एक महिला की मलबे में दबाने से मौत हो गई थी जबकि एक किशोर लापता था. एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया है कि शुक्रवार देर शाम 60 वर्षीय शांति देवी का शव मलबे से निकाला लिया गया था.जबकि 17 वर्ष के किशोर जगदीश सिंह बोहरा लापता था जिसका शव भी मलबे से शनिवार को निकाल लिया है.
एसडीएम रिंकू बिष्ट का कहना है कि कि मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है इसके अलावा मृतक के परिजनों को आपदा के तहत मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,