Kumaun News: आपदा में महिला का हाथ क्षतिग्रस्त, एयर एम्बुलेंस से भेजा एम्स-VIDEO

भारी बरसात के चलते चंपावत जनपद को सबसे ज्यादा अधिक नुकसान उठाना पड़ा है. गुरुवार से जनपद में हुई भारी बारिश के कारण जनपद के तहसील लोहाघाट के ग्राम फाफर की महिला गीता देवी पत्नी डूंगर सिंह का आपदा में हाथ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. सड़क पर जगह-जगह मालवा आने के चलते सड़क बंद होने से महिला को अस्पताल नहीं पहुंचा जा सका जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा की घड़ी में महिला के त्वरित व बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए.इसके उपरांत महिला के उपचार के लिए प्रशासन द्वारा चंपावत के सर्किट हाउस हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से इमरजेंसी इवेकेशन अंतर्गत एयर एम्बुलेंस से हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया.
महिला को शनिवार दोपहर बाद सर्किट हाउस हेलीपैड से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया. जहां महिला का उपचार किया जाएगा. चंपावत में शुक्रवार को हुई भारी बरसात के चलते कई घर में मलवा घुसा है इसके अलावा कई लोगों को घरों को भी नुकसान पहुंचा है. जहां जिला प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है इसके अलावा घरों में घुसे मालवे को हटाने का भी काम चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे