Karwa Chauth : सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता ने ऐसे तोड़ा करवा चौथ का व्रत, देखे-VIDEO

उत्तराखंड में करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। आम से लेकर खास वर्ग तक में पर्व की धूम रही। करवा चौथ को लेकर दिन में बाजारों में धूम दिखी। महिलाओं ने दिन भर निर्जला व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की। शाम को चांद का दीदार कर अपना व्रत तोड़ा। मुख्यमंत्री आवास में भी पर्व की धूम दिखी।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने भी पर्व रखा। हर किसी को शाम को व्रत खुलने का इंतजार करते देखा गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी दिन में कई कार्यक्रमों दिखाई दिए। शाम को वे पत्नी का व्रत खुलवाने के लिए मौजूद रहे। इस दौरान गीता धामी ने पूरे विधि विधान के साथ अपने व्रत का समापन किया।
देहरादून में शाम को मौसम साफ रहा। इस कारण व्रतियों को चांद का दीदार करने में अधिक मुश्किल नहीं हुई। सुहागिनों ने चांद की पूजा और अर्घ्य देने के बाद छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा। इसके बाद पानी पीकर व्रत तोड़ा। इससे पहले अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने दिन भर करवा चौथ का व्रत रखा।
दिनभर निर्जला व्रत रख कर महिलाओं ने जीवनसाथी की लंबी आयु और सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की। सुबह घरों में शिव, पार्वती और गणेश भगवान की पूजा की गई। इसके बाद शाम को मंदिरों में भी महिलाएं पूजा करने पहुंचीं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,