भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO

नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। भीमताल से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा पत्थरों से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात के अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
आपदा नियंत्रण कक्ष, नैनीताल को देर रात भीमताल के पास डंपर के खाई में गिरने की खबर मिली। सूचना मिलते ही SDRF की टीम उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में जरूरी रेस्क्यू उपकरणों के साथ बिना समय गंवाए घटना स्थल के लिए रवाना हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद SDRF ने देखा कि पत्थरों से भरा डंपर सड़क से नीचे काफी गहराई में गिरा हुआ था। टीम ने तुरंत खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद डंपर चालक सूरज सिंह बिष्ट पुत्र देवेंद्र सिंह, निवासी कसियालेक, मुक्तेश्वर को सुरक्षित बाहर निकाला।
अस्पताल में भर्ती, हालत खतरे से बाहर
रेस्क्यू के तुरंत बाद टीम ने घायल चालक को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए भवाली अस्पताल भिजवाया जहां गंभीर चोटे आई है जिसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। समय पर मिले रेस्क्यू और इलाज के कारण चालक की जान बच गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
