उत्तराखंड:ऑटो और E रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर,यात्री सड़क पर छिटककर गिरे-CCTV VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक ऑटो और बैटरी रिक्शा की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों वाहनों में सवार यात्री सड़क पर छिटककर गिर पड़े। घटना के समय ऑटो और बैटरी रिक्शा में कई यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। हादसे में यात्रियों को हल्की चोटें आईं। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में कई यात्री सवार थे। मामला हरिद्वार से सामने आया है दूधाधारी चौक के पास दोनों आमने सामने आ गए और तेज आवाज के साथ उनकी टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही ऑटो और बैटरी रिक्शा में बैठे यात्री सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। नीचे गिरे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर घायलों की मदद की और उन्हें सड़क से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे में नीचे गिरे यात्रियों को चोट लग गई। महिलाओं समेत कुछ यात्रियों को हल्की चोटें लगीं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वीडियो की पुष्ठी नहीं करता है।वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों वाहन तेज स्पीड में थे और यात्रियों को पता भी नहीं था कि उनके साथ पलभर में भयंकर हादसा हो जाएगा। अचानक से ही दोनों वाहनों में जोरदार आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यात्री सड़क पर गिर पड़े। वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की लापरवाही भी नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि यात्रियों के अलावा बैटरी रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूधाधारी चौक क्षेत्र में दिनभर भारी यातायात रहता है। ऐसे में ऑटो और बैटरी रिक्शा वाले क्षमता से अधिक सवारियां भर लेते हैं। पैसों के लालच में उनकी जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी यात्रियों की जान बच गई। लेकिन वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो ने एक बार फिर सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की जरूरत को उजागर कर दिया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें