उत्तराखंड:दो हाथियों की आपसी लड़ाई हाथी भैंस को पटकर मार डाला, जान जोखिम डाल लोग बनाते रहे वीडियो-VIDEO

जंगल में बुधवार सुबह एक हाथी ने भैंस को पटककर मार डाला। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने जंगल में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने और जंगल की ओर न जाने की अपील की है। यह नहीं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि लोग जान जोखिम डालकर वीडियो बना रहे हैं मामला खटीमा से सामने आया है जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह किलपुरा रेंज के कंपार्टमेंट नंबर-18 में दो नर हाथी आपस में लड़ते हुए जंगल के किनारे बगईया नाले के पास पहुंच गए। उस समय वहां भैंसों का एक झुंड पानी में नहा रहा था। भैंसों को देखते ही एक हाथी अचानक आक्रामक हो गया और उनकी ओर दौड़ पड़ा।
हाथी को देखकर झुंड में भगदड़ मच गई, लेकिन एक भैंस उसके चपेट में आ गई। हाथी ने उसे सूंड़ और दांतों की मदद से उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत भैंस बिरिया मझोला निवासी अब्दुल करीम गुर्जर की थी। घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने हाथी के उत्पात का वीडियो भी बना लिया। सूचना मिलने पर मझोला वन चौकी के वॉचर ने विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद वन दरोगा अवतार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया। वन दरोगा अवतार सिंह ने बताया कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथी दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें और किसी भी स्थिति में उनके पास जाने का प्रयास न करें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 