हल्द्वानी में VIMUN 2026 का आगाज: लोकतंत्र सिर्फ चुनाव नहीं, विचारों, संवाद और समाधान की सतत प्रक्रिया: अजय भट्ट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM), हल्द्वानी और ‘विजनरी इंडिया’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘विजनरी इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस’ (VIMUN) 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Ad

अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने युवाओं को लोकतंत्र और वैश्विक नेतृत्व का मंत्र दिया। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विचारों, संवाद, असहमति और समाधान की एक सतत प्रक्रिया है।” उन्होंने लोकसभा के अपने वास्तविक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि सदन में हर चर्चा राष्ट्रहित को सर्वोच्च मानकर की जाती है। VIMUN जैसे मंच युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, नीति निर्माण और कूटनीति को समझने का व्यावहारिक अनुभव देते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए पाल कॉलेज के प्रबंध निदेशक निर्भय पाल और अध्यक्ष नारायण पाल के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO

गणेश वंदना और प्रिज्म बैंड की प्रस्तुति ने मोहा मन

समारोह की शुरुआत में कॉलेज की छात्राएं भूमिका सुयाल, हिमानी नेगी और जयश्री चौहान ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद कॉलेज के ‘प्रिज्म बैंड’ (वेदांत, काव्यांश, हर्षित, निहारिका, आकांक्ष और ओजस्विन) ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुति से सभागार में समां बांध दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO

पहले दिन 3 अकादमिक सत्र, इन मुद्दों पर हुई गरमागरम बहस:

उद्घाटन के बाद कुल छह समितियों में तीन अकादमिक सत्र हुए, जहां युवाओं ने अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि (डेलीगेट्स) बनकर
गंभीर चर्चा की:

लोकसभा: देश में स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनाव, वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण और मतदाता धोखाधड़ी रोकने के उपायों पर पक्ष-विपक्ष के बीच संसदीय शैली में तीखी बहस हुई।

IPL समिति: युवाओं ने आईपीएल मेगा ऑक्शन का व्यावहारिक अनुभव लिया। फ्रेंचाइजी बनकर खिलाड़ियों की बोली लगाई और टीम रणनीति बनाई।

UNCSW (महिला आयोग): सऊदी अरब के एंटी-हैरसमेंट विजन, ऑस्ट्रेलिया के नीतिगत सुधारों और ‘मीटू’ आंदोलन से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर गंभीर विमर्श हुआ।

UNHRC (मानवाधिकार परिषद): चर्चित जेफरी एपस्टीन प्रकरण के मानवाधिकार व न्यायिक पहलुओं और अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर डेलीगेट्स ने अपनी बात रखी।
UNSC (सुरक्षा परिषद): वेनेजुएला के राष्ट्रपति के कथित अपहरण, संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप, मानव तस्करी की जांच में न्यायपालिका की स्वतंत्रता और राजनीतिक हस्तक्षेप जैसे संवेदनशील वैश्विक मुद्दों पर कूटनीतिक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO

ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर पाल कॉलेज के अध्यक्ष नारायण पाल, प्रबंध निदेशक निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, बोर्ड सदस्य शिवांगी पाल, जनसंपर्क अधिकारी शुभांगी शांडिल्य उपस्थित रहे। वहीं विजनरी इंडिया टीम से फाइनेंस एडवाइजर स्वर्णिम, को-फाउंडर व डायरेक्टर जनरल हरमन सिंह, को-फाउंडर ऋषभ खत्री, अनिश्का और ओजस्विन ने कार्यक्रम के संचालन में मुख्य भूमिका निभाई।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें