पिथौरागढ़: 11वीं की छात्रा से रेप, बच्ची के जन्म से खुला राज; इशारों में बयां की आपबीती

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक मूक बधिर नाबालिग छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग से हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने यह बात किसी को भी न बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता तब गर्भवती हो गई थी। अब सात महीने बाद पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले में मुकदमा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बीते जून माह में छात्रा को पेट दर्द की शिकायत पर परिजन इलाज को जिला महिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकीय जांच में छात्रा गर्भवती पाई गई। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराई। बीते छह जुलाई को मूक-बधिर छात्रा से जब पूछताछ की गई, तो उसने इशारों में आपबीती बयां की। बताया कि गांव के ही एक 19 से 20 वर्षीय युवक ने उसे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया था। आरोपी ने दरवाजा बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसे धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

धारचूला के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में सघन अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

परिजन ले गए बच्ची को
दुष्कर्म पीड़िता मूकबधिर छात्रा ने एक लड़की को जन्म दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले परिजन छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को लेकर घर चले गए हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें