उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी
उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए चेतावनी के तौर पर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग के मद्देनजर शनिवार यानी 18 जुलाई को देहरादून जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है.
देहरादून जिले में स्कूलों में रहेगी छुट्टी: देहरादून डीएम ऑफिस से जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार पड़ने की संभावना है. जिसके मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. ऐसे में आपदा न्यूनीकरण के मद्देनजर कक्षा 1 से 12 वीं तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है.
आदेश का करना होगा पालन: ऐसे में देहरादून जिले के सभी शासकीय/गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 18 जुलाई को बंद रहेंगे. वहीं, आदेश में कहा गया है कि मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे.
चंपावत न्यूज़
मौसम विभाग की चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के हित में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जनपद चम्पावत के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,