भारी बारिश के बीच उत्तराखंड में दिल दहला देने वाला मंजर, पहाड़ी खिसकने से भरभराकर गिरा मकान-देखे-VIDEO

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मॉनसून पूरे प्रदेश में आ चुका है और आज मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल समेत प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। चेतावनी के बीच देहरादून समेत भारी बारिश से पहाड़ों में हाहाकार मचा है। इस बीच लैंडस्लाइड की घटना सामना यह है जहां भर भरा कर मकान गिर गया टिहरी गढ़वाल से तबाही का एक खौफनाक मंजर सामने आया है। पहाड़ी खिसकने से एक मकान भरभराकर गिर गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
घटना जनपद टिहरी की तहसील धनोल्टी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए पर हुई। यहां कद्दूखाल क्षेत्र में होटल निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक खिसक गया। घटना में एक पुराना व खाली पड़ा भवन क्षतिग्रस्त होकर भरभरा गिर गया। हालांकि समय रहते एहतियाती कदम उठाए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना एक व्यक्ति की ओर से होटल निर्माण कार्य के लिए कराई जा रही खुदाई के कारण हुई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। एक भवन भरभरा कर गिरा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 