बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

देहरादून में प्सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बीएसएफ जवान पर अपनी प्रेमिका को जहर देकर हत्या करने का अरोप लगा है। वहीं, बाद में खुद भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है और वह दून अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को आरोपी की पत्नी ने सूचना दी कि उसके पति ने फोन कर अपनी लोकेशन भेजी और बताया कि उसने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस लोकेशन के आधार पर मियांवाला चौक स्थित द बिरिज़ होमस्टे पहुंची। वहां एक कमरे में बीएसएफ जवान परमेन्द्र नेगी बेसुध अवस्था में मिला, जबकि आरती बिष्ट (40) निवासी मृत मिली।
पुलिस ने परमेन्द्र नेगी को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम संबंध थे। छुट्टी पर घर आए परमेन्द्र पिछले दो दिनों से आरती के साथ इसी होमस्टे में ठहरा हुआ था।
मृतका के पति ने डोईवाला कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी और परमेन्द्र के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। इस संबंध की जानकारी आरोपी के परिवार को भी थी। इसी विवाद के चलते परमेन्द्र नेगी ने आरती को जहर देकर मार डाला और बाद में खुद भी जहर खा लिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके स्वस्थ होने के बाद पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
