उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को पहाड़ों में कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। वहीं मैदानों में हल्की बारिश के बीच उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया। नैनीताल और बागेश्वर के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि रविवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पिथौरागढ़ नैनीताल में भारी बारिश संभव है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम पारा 37 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह जहां मौसम सुहावना रहा, दोपहर बाद उमस से परेशानी हुई। मौसम विभाग ने लोगों को संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित मार्गों पर अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे नहीं जाने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें