उत्तराखंड:बारिश का रौद्र रूप तिनके की तरह बहा ले गई नदी पर बना पुल, देखिए VIDEO

प्रदेश में बारिश और बाढ़ ने कहर मचा रखा है. सोलानी नदी उफान पर है. सारे अवरोध तोड़ते-बहाते सोलानी नदी ग्रामीणों को डरा रही है. गस्तमौली गांव के पास बना अस्थाई पुल सोलानी नदी में तिनके की तरह बह गया. हालात ये हैं कि नदी का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है.
सोलानी नदी में तिनके की तरह बहा पुल: हरिद्वार जिले के लक्सर इलाके में इस समय सोलानी नदी ने तबाही मचा रखी है. शुक्रवार को सोलानी का पानी आबादी क्षेत्र में घुसने के साथ ही ग्रामीणों को भी परेशान कर रहा है. फसलों बाढ़ की चपेट में आ गई हैं. सोलानी नदी पर हस्तमौली गांव के निकट ग्रामीणों द्वारा एक अस्थाई पुल बनाया गया था. इस पुल पर से ग्रामीण अपने खेतों में पैदल या मोटरसाइकिल से आना जाना किया करते थे.
ग्रामीण लखविंदर सिंह और राजेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यह पुल ग्रामीणों द्वारा ही तैयार कराया गया था. लेकिन सोलानी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ जाने के बाद पुल पानी की धारा में बह गया. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को दी. इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों को सुरक्षित अपने घरों पर रहने की सलाह दी.
पुल टूटने से लगाना पड़ेगा 20 किमी का फेरा: सोलानी नदी पर बना पुल बहने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है. हस्तमौली, शहीपुर, आबदीपुर, मदारपुर, दादूपुर और राजपुर के ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. या तो ग्रामीणों को तेज नदी के धार में जान जोखिम में डालकर अपने खेतों की ओर जाना पड़ेगा या फिर ग्रामीणों को पुरकाजी उत्तर प्रदेश के मार्ग के द्वारा आना जाना पड़ेगा. यानी करीब 20 किलोमीटर चलकर लोगों को जाना पड़ेगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से भी अपील की है कि पुल को शीघ्र बनाया जाए जिससे उनका आवागमन सुचारू हो सके.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 