हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!

हल्द्वानी। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे कुमाऊं के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली के प्रतिष्ठित एचसीएमसीटी मणिपाल अस्पताल ने हल्द्वानी में विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी की शुरुआत कर दी है। इस पहल का उद्देश्य कैंसर की समय पर पहचान, विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार सुविधाओं को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को हर छोटी-बड़ी सलाह के लिए दिल्ली की दौड़ न लगानी पड़े।
यह विशेष ओपीडी हर माह के पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कुशवाहा ईएनटी केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, हल्द्वानी में संचालित होगी। यहां कैंसर के विभिन्न प्रकारों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
ओपीडी में डॉ. सुरेन्द्र कुमार डबास, चेयरमैन, मणिपाल कॉम्प्रिहेंसिव कैंसर सेंटर एवं ऑन्को रोबोट-असिस्टेड सर्जरी तथा डॉ. पंकज पांडे, एचओडी एवं कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी मरीजों को अपनी सेवाएं देंगे।
विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आईसीएमआर के अनुसार आने वाले वर्षों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, स्तन, फेफड़े, मुंह और सर्वाइकल कैंसर के मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की आशंका है। जागरूकता की कमी और समय पर जांच न होने के कारण अधिकांश मरीजों में बीमारी का पता अंतिम चरण में चलता है, जिससे उपचार अधिक कठिन हो जाता है।
डॉ. सुरेन्द्र कुमार डबास ने कहा कि यदि कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो उपचार की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि रोबोट-असिस्टेड और मिनिमली इनवेसिव सर्जरी से मरीजों को अधिक सटीक इलाज, कम दर्द और तेजी से रिकवरी का लाभ मिलता है।
वहीं डॉ. पंकज पांडे ने कहा कि आजकल पेट, बड़ी आंत, अग्न्याशय और भोजन नली के कैंसर युवाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा तंबाकू और शराब से दूरी बनाकर कई प्रकार के कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
मणिपाल अस्पताल का कहना है कि हल्द्वानी में शुरू की गई यह विशेष ऑन्कोलॉजी ओपीडी कुमाऊं क्षेत्र के कैंसर मरीजों के लिए समय पर जांच, विशेषज्ञ परामर्श और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप
हल्द्वानी बड़ी खबर
सफग्ग
हल्द्वानी: अनियंत्रित बाइक ने 13 साल के मासूम को मारी टक्कर ,पेट फटने से आंते आई बाहर, मौत ;तमाशबीन बने रहे लोग और पुलिस
