उत्तराखंड:नहाने गए थे दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दोनों की मौत, परिवारों में मातम

बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे कॉलोनी के पास एक खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाने के लिए उतरे थे, जहां गहराई का अंदाजा नहीं लगने से हादसा हो गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित महादेव कॉलोनी में रहने वाले मयंक (6) पुत्र नन्हे और देव (6) पुत्र राजेंद्र कश्यप दोपहर के समय अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण दोनों पास के खाली प्लॉट में भरे पानी में नहाने के लिए उतर गए। काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई।
बुधवार दोपहर बाद दो बजे किसी ने बच्चों के पानी में डूबने की सूचना तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर नगर निगम की टीम के साथ तहसीलदार पंकज चंदोला मौके पर गए।
मृतक की पहचान मयंक पुत्र नन्हे, हाल निवासी महादेव कालोनी बड़े गुरुद्वारे के पीछे व देव पुत्र राजेंद्र कश्यप हाल निवासी महादेव कालोनी व मूल निवासी अली नगीर जागीर, थाना सवार, जिला रामपुर के रूप में हुई थी।
राजेंद्र कश्यप का परिवार अर्जुन कश्यप के यहां किराए पर रहता है। दोनों परिवार यहां छोटा रोजगार करते हैं। घटना स्थल से परिवार 200 मीटर दूरी पर रहते हैं। तहसीलदार चंदोला ने बताया कि एक बच्चे का शव पानी से ऊपर उतराने लगा था। तब लोगों को उनके डूबने की जानकारी हुई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
