उत्तराखंड:नए साल के जश्न में शराबी का उत्पात, पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़कर पुलिस से की गाली गलौच- वीडियो वायरल-देखे-VIDEO
31st और नए साल के जश्न के दौरान एक युवक इतना उत्पात मचाया की उसको काबू करने में पुलिस को पसीना छूट गया। कोटद्वार में मंगलवार को नशे में धुत बाइक सवार ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस जब उसे पकड़कर अपने वाहन से ले जाने लगी तो उसने वाहन का पिछला शीशा तोड़ डाला और गाली गलौच करने लगा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रह है।
मामला कोटद्वार का है। मंगलवार को नशे में धुत एक बाइक सवार युवक ने पटेल मार्ग पर जमकर उत्पात मचाया। युवक ने बाइक से कई वाहनों और लोगों पर टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को उसे पकड़ने में पसीने छूट गए। वह आम लोगों के साथ ही पुलिस से भी जमकर गाली-गलौच कर रहा था। पुलिस ने उसे किसी तरह पकड़कर सरकारी वाहन में बिठाया तो उसने सरकारी वाहन का शीशा भी तोड़ डाला। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि युवक की पहचान विवेक निवासी घराट के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लोक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। युवक का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO