Uttarakhand में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्टशीतलहर ने ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में गिरावट,

हल्द्वानी:लगातार दो दिनों से ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहेगी और तापमान में और गिरावट आ सकता है.नए साल के पहले दिन कुमाऊं मंडल शीतलहर के चपेट में है. ठंड ने लोगों को घर में कैद कर दिया है. नव वर्ष के पहले दिन सर्द हवाओं के झोकों का दौर चल रहा हैं. सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.आसमान में बादल के साथ बुधवार को मैदानी क्षेत्र सुबह से ही कोहरे के चपेट में है जबकि पहाड़ों पर ठिठुरन बढ़ी है.
बात तापमान की करें तो हल्द्वानी की न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है तो वहीं अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है. मौसम विभाग के अनुसार लोगों को कोल्ड वेव से बचने की जरूरत है.
लोगों को सलाह दी जा रही है कि कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरते हैं.फ़ॉग लाइट का उपयोग करें और यदि आगे की परिस्थितियां अनुकूल न हों तो सुरक्षित स्थान पर रहें. 2,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के कारण, यात्रा की योजना बनाने से पहले स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जांच कर आगे की यात्रा करें.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार