Uttarakhand भाभी की गंदी करतूत,नाबालिग ननद को शर्बत में नशा पिलाया, पड़ोसी से करवाया रेप
भाभी ने नाबालिग ननद को शीतल पेय रूहअफजा में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी को बुलाया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता की भाभी ने अवैध संबंधों की फोटो और वीडियो बना ली। मामला उत्तराखंड के देहरादून का है जहां देहरादून के
पटेलनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की भाभी और पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी।
कहा कि उनकी पत्नी का डालनवाला क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की बहू ने 17 वर्षीय बेटी को रूहअफजा में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले समीर नाम के युवक को बुलाया। उसने बेहोश 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान की वीडियो पीड़िता की भाभी ने बना ली। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि बेटी को उसकी भाभी ने पड़ोसी से बातचीत भी कराई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,
उत्तराखंड:लव मैरिज का दर्दनाक अंत; मोहब्बत से मर्डर तक…किशोर के प्यार में पड़कर पत्नी ने अपने पति की हत्या
हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: सिंधी चौराहे के पास चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे महिला और पुरुष; पेट्रोल पंप कर्मियों ने दिखाई तत्परता-VIDEO