आवारा पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, दो महिलाओं की मौत पूर्णागिरी मंदिर दर्शन को जा रहा था परिवार

दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हुई है फर्रुखाबाद से मां पूर्णागिरि दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार आवारा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में कोहराम मच गया। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घटना की सूचना सत्रहमील पुलिस को दी।
यूपी के फर्रुखाबाद से मां पूर्णागिरि माता के दर्शन करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी एक्सयूवी कार शुक्रवार की रात्रि लगभग दो बजे कलेक्टर फार्म पीलीभीत मझोला पोलीगंज के बीच पहुंची ही थी कि अचानक गाड़ी के सामने आवारा पशु गया। जिसे बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और एक्सयूवी कार संख्या यूपी 76वाई 0777 पेड़ से जा टकरा गई । हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि गाड़ी के आगे के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
घटना के समय गाड़ी में एक ही परिवार के 7 लोग सहित एक आठ माह की बच्ची अनन्या सवार थे। श्रद्धालुओं की चीख पुखार सुनकर आसपास के ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पुलिस की सहायता से घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल पीलीभीत में भर्ती कराया। इलाज के दौरान खोटबन्दी कुइयाँ बरबा दरवाजा जिला फर्रुखाबाद निवासी पुष्पा देवी(61) पत्नी अजय पाल तथा रत्नेश(38) पत्नी जोगेंद्र सिंह की मौत हो गई । हादसे चालक अंकुर कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह, मुन्नी देवी पत्नी अंकुर कुमार, जोगिंदर सिंह पुत्र रामपाल, नबिया राठौर पुत्र जोगेंद्र सिंह आदि लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल पीलीभीत में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार