हल्द्वानी:कोर्ट मैरिज के बाद भी दूल्हा- दुल्हन को नहीं ले गया अपने घर दुल्हन पहुंची थाने..

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवती ने युवक से पहले कोर्ट मैरिज किया लेकिन अब युवक दुल्हन को अपने साथ उसको अपने घर नहीं ले जा रहा है.
अब दुल्हन ने थाने पहुंचकर आरोपी दूल्हे के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जा रहा कि बनभूलपुरा थाना निवासी एक युवती प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस में पहुंच बताया कि अल्तमश, बहेड़ी जिला बरेली यूपी के साथ उसकी दोस्ती हुई जहां युवक ने उसको झांसे में लेकर कोर्ट मैरिज कर लिए. युवक ने कहा की शादी के बाद उसको अपने घर ले जाएगा लेकिन वह उसको अपने घर ले जाने से अनाकानी कर रहा है. कहां तक की दबाव देने पर उसको छोड़ने का धमकी भी दे रहा है. यहां तक की वह मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का झांसा देता रहा तो कभी कहता कि वह घरवालों को मना रहा है. बात नहीं बनी तो दुल्हन तहरीर लेकर थाने पहुंच गई.काउंसिलिंग हुई और फिर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसका पति मो. अल्तमश, बहेड़ी जिला बरेली यूपी का रहने वाला है.पीड़िता का आरोप है कि अल्तमश ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की लेकिन उसे ससुराल लेकर नहीं गया. वह जब भी अल्तमश से ससुराल ले जाने को कहती तो वह अब धमका रहा है .यहां मामला महिला हेल्प लाइन पहुंचा कई बार काउंसिलिंग हुई, लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया मामले की जांच एसआई मोनी टम्टा को सौंपी गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार