उत्तराखंड:काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने किया हमला, लाठी-डंडों से पीटा की फायरिंग; वीडियो आया सामने-देखे-VIDEO

बदमाशों के हौसले बुलंद है गुरुकुल कांगड़ी समविवि में बी फार्मा कर रहे शामली उत्तर प्रदेश निवासी एक छात्र पर शनिवार को ज्वालापुर में स्कॉर्पियो सवार संदिग्धों ने हमला कर दिया।
लाठी-डंडों से पीटने के बाद हवाई फायरिंग कर सनसनी फैला दी गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाते हुए कार सवार हमलावरों की तलाश में चेकिंग की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घायल छात्र का उपचार चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, उज्जवल मलिक निवासी ग्राम डूंगर, कैराना, शामली यहां रहकर गुरुकुल कांगड़ी समविवि में पढ़ाई कर रहा है। उज्जवल बी फार्म तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने ब्रह्मपुरी रानीपुर में किराये पर कमरा लिया हुआ है।
एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है. पीड़ित छात्र से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने साफ किया कि जैसे ही लिखित तहरीर मिलेगी. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO