ओखलकांडा में मैक्स वाहन खाई में गिरी एक की मौत एक घायल
हल्द्वानी : पहाड़ों पर सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है ।बुधवार की देर शाम ओखलकांडा क्षेत्र में एक अनियंत्रित मैक्स वाहन के खाई में जा गिरी जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक ओखलकांडा के पदमपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।
एक घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी रिफर कर दिया गया है। बुधवार देर शाम मीडार से पतलोट की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ओखकांडा के पदमपुर गांव निवासी शिव ओम सिंह मेहरा पुत्र जमन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार भुवन चंद्र पनेरू पुत्र धन देव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में खाई से बाहर निकाला गया। जहां हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजा गया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत