जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर हुए धमाके में अभी तक जांच में प्रथम दृष्टया क्या आया सामने जाने,

ख़बर शेयर करें

बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर देर रात हुए धमाके के मामले में डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि तमाम जांच एजेंसियों को जांच के लिए बुलाया गया है जिसमें उत्तराखंड पुलिस की कुमाऊं रेंज की फॉरेंसिक यूनिट, बम डिस्पोजल स्क्वाड नैनीताल और उधम सिंह नगर , फायर यूनिट नैनीताल, डॉग स्क्वाड नैनीताल तथा उधमसिंहनगर इन की मदद ली गईं है साथ ही इंडियन ऑयल के फायर इंजीनियर ,सेफ्टी ऑफिसर, इनकी भी मदद ली गई है। कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स और फायर इक्विपमेंट से संबंधित मैकेनिकल एक्सपर्ट्स की भी मदद ली गई है ।एन आई के ब्लास्ट एक्सपर्ट्स से लाइव स्ट्रीमिंग कर घटना का ब्यौरा शेयर किया गया है तथा दिल्ली पुलिस और तेलंगाना पुलिस से भी पूर्व में इस तरीके की घटनाओं के बारे में जो इंसीडेंसेस हुए हैं उसके बारे में विचार विमर्श किया गया। पंतनगर यूनिवर्सिटी से फिजिक्स के एचओडी श्री श्रीवास्तव इनसे भी मौके पर बुलाकर समीक्षा की गई।
निम्नलिखित बातें प्रकाश में आ रही है
1)अब तक की जांच में किसी प्रकार के आईडी ब्लास्ट के कंटेंट्स दिखाई नहीं दे रहे जैसे कि फ्यूज डेटोनेटर बैटरी क्रेटर इत्यादि
२)ब्लास्ट का केंद्र बिंदु किचन रहा है
३)प्राथमिक दृष्टया गैस के रिसाव से ही प्रेशर से ब्लास्ट होने की संभावना अब तक लग रही है
४)फिर भी इसमें हल्द्वानी थाने में एफ आई आर नंबर 494/2021 धारा 436 आईपीसी में अज्ञात के खिलाफ, अज्ञात कारणों से मुकदमा पंजीकृत किया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और सभी एजेंसियों से जांच रिपोर्ट मंगाई जा रही है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें