हल्द्वानी की वीरांगना सोनी बिष्ट बनी सेना में लेफ्टिनेंट शादी के एक माह बाद हो गया था सैनिक पति का निधन
हल्द्वानी:उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्तराखंड की नाम रोशन कर रही है.अपने साहस कठिन परिश्रम और मेहनत के बलबूते पर आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल करती रहती है. ऐसी ही कुछ संघर्षों भरी कहानी है हल्द्वानी की रहने वाली सोनी बिष्ट की जिनकी शादी के एक महीने बाद ही उनके सैनिक पति का निधन हो गया. लेकिन सोनी ने हिम्मत नहीं हरा और आज सेना में लेफ्टिनेंट देश की सेवा करने जा रही है.
सोनी बिष्ट शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में आयोजित पासिंग आउट परेड में सोनी बिष्ट बतौर अफसर शामिल हुईं अब वे आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प्स में अपनी सेवाएं देंगी.
सोनी मूल रूप से ग्राम दारर्सिंग पट्टी नाकुरी जिला बागेश्वर की रहने वाली है.पिता कुंदन सिंह बिष्ट 13 गॉर्डस रजिमेंट से सुबेदार रिटायर्ड हैं.
लेफ्टिनेंट सोनी बिष्ट की शादी साल 2023 में उत्तराखंड के खटीमा निवासी नीरज भंडारी से हुई थी. नीरज 18 कुमाऊं रेजिमेंट में सैनिक पद पर तैनात थे. शादी के केवल 34 दिन बाद ही एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. इस हादसे से सोनी पूरी तरह टूट गई थीं लेकिन उन्होंने अपने जीवन को नए लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाने की ठानी. पति के सपने को पूरा करने और उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए उन्होंने भारतीय सेना में अफसर बनने का फैसला किया और सभी परीक्षाओं को पार कर वह सेना में बतौर अफसर कमीशन हो गईं.
सोनी बिष्ट का पूरा परिवार सैनिक बैकग्राउंड से उनके पिता ब्रिगेड ऑफ गार्ड्स बटालियन के सेवानिवृत्त सूबेदार कुंदन सिंह ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया. सेना के सहयोग और पिता के हौसले से सोनी आज सेना में अधिकारी बन गई है. सोनी बिष्ट के सेना में अफसर बनने के बाद जहां परिवार में खुशी का माहौल है तो वही सोनी बिष्ट को पति का खोने का भी गम है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,