हल्द्वानी:चुनावी रंजिश बनी गोलीकांड की वजह? वीडियों वायरल….

हल्द्वानी में जजी कोर्ट के बाहर रविवार देर शाम युवक को गोली मारने का मामला गंभीर है और यह भी दर्शाता है कि आपसी विवादों में हिंसा किस हद तक बढ़ सकती है पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है, लेकिन हमलावर अभी भी फरार हैं।अस्पताल में भी गुस्साई भीड़ और दूसरे पक्ष के युवकों की पिटाई ने माहौल को और भी तनावपूर्ण बना दिया। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है.
पुलिस को इस मामले में जल्द खुलासा करने का दावा किया है, और वे विभिन्न एंगल से जांच कर रही हैं।
घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की गई है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जुट गई, और दूसरे पक्ष के युवकों के साथ मारपीट की स्थिति बन गई, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला,
पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज़ किए जा रहे हैं।
इधर सिर पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक का नाम हनी प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति निवासी बेलेजलीलाज हल्द्वानी बताया जा रहा है। क्षेत्र मे चर्चा है कि गोली चलाने वाला युवक जो बेलेजलीलाज में ही रहता है। बताया जा रहा है कि निकाय चुनाव में अभियुक्त की पत्नी पार्षद के लिए खड़ी थी, और वह चुनाव हार गई। इसी रंजिश के चलते हनी पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के समय हनी के साथ खड़े उसके दोस्त विशाल का कहना था कि हमलावर उसे भी जान से मारना चाहता था, उसने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बहरहाल आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी के साथ ही पुलिस की चार टीमें लगाई गई है. यह भी चर्चा है कि गोली मारने वाला आरोपी नशे के प्रवृत्ति का है और नशे के लिए पैसे के लिए पास के लोगों को परेशान भी करता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO