हल्द्वानी हिंसा:अब्दुल मलिक के बाद अब 21 दिन बाद ऐसे पकड़ा गया वांटेड अब्दुल मोईद-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 8 फरवरी को हुई हिंसा के बाद फरार चल रहा अब्दुल मलिक का बेटा अब्दुल मोईद को आखिरकार नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अब्दुल मोईद को हल्द्वानी पुलिस ने दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया है.
वरिष्ठ पुलिस दीक्षा नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले का खुलासा करते बताया कि अब्दुल मलिक की तलाश के लिए पुलिस की छुट्टी में लगी हुई थी जो अलग-अलग राज्यों में दबिश देने के बाद आखिरकार गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा गुजरात, दिल्ली,मुंबई, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश, बिहार के विभिन्न स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी.
उन्होंने बताया कि अब्दुल मोईद को दिल्ली एनसीआर से गिरफ्तार किया गया है.
उन्होंने बताया कि पूरे घटना के मामले में नौ लोगों को वांटेड घोषित किया गया था जहां सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है अभी तक अब्दुल मलिक और उसके पुत्र मोईद सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
उन्होंने कहा कि इस मामले में फोटो वीडियो के आधार पर कुछ और लोगों को चिन्हित किया गया है जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी हिंसा के जो भी लोग दोषी है उनको नहीं बख्सा जायेगा
उन्होंने बताया कि अब्दुल मलिक से पूछताछ की जा रही है पूछताछ में कई नाम सामने आए हैं और उन लोगों से भी जानकारी जुटा जा रही है.
उन्होंने कहा कि अब्दुल मोईद को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीआईजी कुमाऊं द्वारा ₹5000 जबकि उनके द्वारा ढाई हजार रुपए इनाम दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार