हल्द्वानी:(अच्छी खबर) लालकुआं से इसी सप्ताह मिलने जा रही है एक और ट्रेन की सौगात, केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए अच्छी खबर है इसी सप्ताह एक और ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है कुमाऊं मंडल से अमृतसर को जोड़ने वाली ट्रेन का संचालन इसी सप्ताह शुरू होने जा रहा है.केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि कुमाऊं मंडल के सिख समाज के लोगों की काफी समय से अमृतसर ट्रेन चलाने की मांग चल रही थी जिसको देखते हुए उन्होंने इस मामले को लेकर सदन से लेकर रेल मंत्री से तक मुलाकात की थी इसके बाद लालकुआं से अमृतसर के लिए ट्रेन की स्वीकृति मिल चुकी है को संचालित होने जा रही है.
उन्होंने कहा कि ट्रेन का संचालन अभी लालकुआं से अमृतसर के लिए किया जाएगा लेकिन हल्द्वानी स्टेशन के विस्तारीकरण के बाद इसकी संचालन हल्द्वानी किया जाएगा.
लाल कुआं से अमृतसर को चलने वाली ट्रेन कोच बरेली में आ गई है और रेल मंत्री से उद्घाटन तिथि के लिए वार्ता चल रही है और संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह में ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.
उन्होंने बताया कि यह ट्रेन अभी सप्ताह में कितने दिन और टाइम टेबल क्या होगा इसको लेकर रेलवे के अधिकारी कम कर रहे हैं.
वहीं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कुमाऊं मंडल में सुशीला तिवारी अस्पताल में कुमाऊं का पहला कैथ लैब जा रहा है जहां जहां हार्ड के मरीजों की ओपन सर्जरी की जाएगी.
करीब 9 करोड़ की लागत से कैथ लैब में बनने जा रहा है जहां हार्ड के स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जाएंगे.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO