हल्द्वानी: कमरे से आई बदबू तो पुलिस दरवाजा खोल देखा तो उड़े होश,पड़ी थी लाश जाने मामला

हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब एक घर के अंदर से बदबू आ रही थी. बदबू से परेशान आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी और वह करंट लगने से पूरी तरह से झुलसी हुई थी. पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के राजपुरा स्थित कुष्ठ आश्रम का है जहां घर के अंदर करंट लगने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस को भेज दिया है.
मरने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश शर्मा है जिसकी उम्र 42 साल की है जो मजदूरी का काम करता था, सुरेश की मौत 3 दिन पहले घर के अंदर करंट लगने से हो गई थी शव से बदबू आने लगी जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकार नितिन लोहनी ने जांच पड़ताल की करेंट से मृतक झुलसा हुआ था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश की शादी नहीं हुई थी और पास में ही उसका भाई का मकान है और यह अपने भाई से अलग मकान के कमरे में रहता था शुक्रवार दोपहर बाद जब मकान में बदबू आने शुरू हुई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर में सुरेश करंट से पूरी तरह से झुलसा हुआ था और उसके ऊपर बिजली के तार और बोर्ड भी गिरा हुआ था. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू 