हल्द्वानी: दो नाबालिग किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच में जुटी

हल्द्वानी:बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली दो नाबालिग किशोरी गुरुवार की शाम अचानक लापता हो गईं.परिजनों ने मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर किशोरियों को भगाने का आरोप लगाया है. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस दोनों किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर किशोरियों की तरह शुरू कर दी है. किशोरियों की गायब होने की सूचना पर शुक्रवार को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बनभूलपुरा थाने पहुंचकर हंगामा किया. पुलिस ने शीघ्र किशारियों को बरामद करने का आश्वासन दिया है.
बताया जा रहा है कि लापता एक किशोरी की उम्र 15 साल है और वह निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है जबकि दूसरी किशोरी उनके ही मकान में किराए पर रहती है जिसकी उम्र 13 साल की है और कक्षा नौ में पढ़ती है दूसरी किशोरी के पिता एक ढाबे पर काम करते हैं. फिलहाल परिवार वालों ने मोहल्ले में रहने वाले एक विशेष समुदाय के युवक पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने कहा कि उसने ही किशोरियों को बहलाया-फुसलाया और मंगलपड़ाव से मैजिक में बिठाकर लालकुआं और वहां से यूपी के बदायूं ले गया हैं.एक किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक उनकी बेटी के भाईयों के बीच पहले ही कहासुनी हो चुकी है.
मामले की सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बनभूलपुरा थाना पहुंच गये. उन्होंने आरोप लगाया कि किशोरियों को ले जाने वाला युवक दूसरे समुदाय का है
इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी बहस भी हुई। पुलिस ने परिजनों और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को बमुश्किल समझाकर शांत कराया।
हिंदूवादी संगठनों ने बनभुजपुरा थाने में हंगामा करते हुए किशोरियों को जल्द बरामद करने की मांग की है साथी कहा है कि किशोरी बरामद नहीं होती है तो हिंदूवादी संगठन आंदोलन करेगा. बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है. मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सर्विलांस टीमें छानबीन कर रही हैं. किशोरियों को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम में भेजी गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO