हल्द्वानी:ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की एनएसएस इकाई ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत लगाएं पौधे
हल्द्वानी:ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी की एनएसएस इकाई द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भारी मात्रा संख्या में फलदार छायादार और औषधि पौधों का रोपण किया अभियान के तहत जयपुर खीमा पंचायत में भारी संख्या में पौधे लगाए गए
पिछले दो दिन से छात्र छात्राओं द्वारा आसपास के स्थानों की सफाई की जा रहीं थी साथ ही पेड़ लगाने के लिए गड्डे खोदे गए। आज लगभग 30 सदस्य टीम द्वारा नीम, तेजपत्ता, चम्पा, बेल, अर्जुन, आदि के पेड़ लगाए गए।
इस मौके पर मौजूद प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर राहुल शर्मा ने कहा “प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता यहीं समाप्त नहीं होती है। भविष्य में भी एनएसएस द्वारा प्रकृति के बचाव के लिए कई गतिविधियां करवाई जाएंगी।” साथ ही उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी छात्र छात्राओं की तारीफ़ की।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR