हल्द्वानी: कालाढूंगी में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा पत्नी को चचेरे भाई के साथ हमबिस्तर देख पति ने की हत्या
हल्द्वानी: कालाढूंगी थाना क्षेत्र के लूनिया गुर्जर खाता लूनिया में 18 वर्षीय विवाहिता की फंदे से गला घोट कर हत्या के मामले में पुलिस ने पति को ही गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने वाला उसका पति ही है जहां पूछताछ में आरोपी पति रियासत अली निवासी भवानीपुर सलिया बैलपड़ाव कालाढूंगी ने बताया कि डेढ़ साल पहले मृतिका आमना से उसकी निकाह हुई थी लेकिन उसका गौना नहीं हुआ था, इसलिए दोनों अलग रहते थे 6 महीने पहले काम करने के लिए अपने पत्नी के गांव लूनिया आया जहां अपने मामा मामी के घर रह कर पुआल इकट्ठा करने का काम कर रहा था।
, उसको शक था कि उसके पत्नी का किसी के साथ संबंध है एक दिन अपनी पत्नी आमना को उसके ताऊ के लड़के अयूब के साथ हमबिस्तर होते हुए रंगे हाथों देख लिया जिसके बाद पत्नी से धीरे-धीरे नफरत होने लगी मंगलवार देर रात पत्नी को मोबाइल पर मैसेज भेज घर के पीछे मिलने को बुलाया जहां दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया जहां गुस्से में चुन्नी से गला घोट दिया और शव को पुआल के अंदर छुपा दिया, और पत्नी को किए गए व्हाट्सएप मैसेज को पत्नी के मोबाइल से डिलीट कर दिया। इसके बाद घर आकर सो गया थोड़ी देर बाद उसके ससुराल वाले जब आमना की तलाश करनी शुरू की तो आमना मृत हालत में पड़ी हुई थी जिसके बाद ससुराल वाले जगा कर उसको ले गए जहां उसने एहसास नहीं होने दिया कि उसने हत्या की।
पूरे मामले एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस जब मृतक के पति रियासत अली से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने बताया कि पूरे मामले में मृतिका के दादा गुलाम नबी के तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..