उत्तराखंड: चार जिलों में बरसेंगे बादल चलेंगी तेज हवाएं, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

देहरादून :उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं पढ़ाई के क्षेत्रों में चल रही लू के थपेड़ और गर्म हवा झुलसा रही है तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंच गया है ऐसे में गर्मी से राहत ढूंढ रहे हैं मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है ।
मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है ।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा जिसके चलते 27 अप्रैल को उत्तराखंड में मौसम में परिवर्तन हो सकता है। क्षेत्रों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा और बादल छाए रहेंगे जिससे गर्मी का एहसास कम होगा उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश, गर्जन के साथ बारिश की संभावना है।
वहीं मैदानी जिलों के नैनीताल उधम सिंह नगर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बात मैदानी क्षेत्र की करें तो उधम सिंह नगर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो वहीं हल्द्वानी का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार