हल्द्वानी :जंगल में पार्टी करने से रोका तो युवकों ने वनकर्मियों पर किया हमला फारेस्ट गार्ड का फोड़ा सिर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : फतेहपुर रेंज के जंगल में इन दिनों बाघ का आतंक है वन कर्मी लोगों को जंगल में जाने से रोक रहे हैं लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो जान जोखिम में डालकर जंगल में मौज मस्ती करने जा रहे हैं इसी के तहत जंगल से पार्टी करने गए युवकों को मना करने पर युवकों ने रेंज के दो वनकर्मियों पर हमला कर दिया घटना में एक फारेस्ट गार्ड का सिर फट गया जिसे उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है।

मामले में वनकर्मी ने काठगोदाम थाने में 11 अज्ञात लोगोंं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट की तहरीर सौंपी है। कैमरे में कैद इन आरोपितों को पुलिस चिह्नित करने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि बुधवार सायं करीब चार बजे सुनकोट फारेस्ट चौकी में फारेस्ट गार्ड तरुण कांडपाल और प्रमोद पंत ड्यूटी कर रहे थे आसपास के जंगल में वन विभाग ने ट्रैप कैमरे भी फिट कर रखे हैं। वन विभाग के मुताबिक जंगल की तरफ से आते कुछ लोगों को फारेस्ट गार्ड तरुण ने रोकते हुए पूछताछ शुरू की तो सभी अभद्रता पर उतारू हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

जहां युवकों ने दबंगई दिखाते हुए वन कर्मियों के साथ मारपीट कर दी जिसमें फॉरेस्ट गार्ड के सर में गंभीर चोट लगी है जिसका बेस अस्पताल में इलाज कराया गया पूरे मामले में काठगोदाम पुलिस ने 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें