हल्द्वानी: पिता की शर्मसार करतूत,नाबालिगा के मां ने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
हल्द्वानी: रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना हल्द्वानी से आई है जहां एक पिता अपनी 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की है. बच्ची की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पिता काफी दिनों से नाबालिग के साथ काफी समय से अश्लील हरकत कर रहा था. आरोपी पिता रिटायर्ड कर्मचारी सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है.
हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है.
उन्होंने बताया कि टीपी नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोप है कि उसका पति उसके ड्यूटी में जाने के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है. मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया लेकिन बाप नहीं माना. जब मां घर आई तो बेटी ने पूरी आपबीती बता दी जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला से मारपीट करने लगा बेटी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है इसके बाद महिला तंग आकर पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए मामला दर्ज कराया है.
कोतवाली प्रभारी उमेश मलिक ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है आरोपी पिता को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO
हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन
हल्द्वानी:हिंदू बनकर शादी करूंगा,मुस्लिम युवक ने हल्द्वानी में युवती को प्रेम जाल में फंसाया, धर्मांतरण का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी में बेखौफ स्नैचर्स: मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग अम्मा के कान से झपटे सोने के झुमके, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO