रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त

ख़बर शेयर करें

क्षेत्र में आत्महत्या के दो अलग-अलग सनसनीखेज मामले सामने आए हैं. इन घटनाओं में एक व्यक्ति की शव उसके घर के अंदर मिला. वहीं एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला ऋषिकेश से सामने आया है पुलिस के मुताबिक ​पहली घटना श्यामपुर क्षेत्र की है. यहां 50 वर्षीय जसवंत सिंह ने अपने घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली. रात के समय जब जसवंत की पत्नी ने खिड़की से कमरे के अंदर झांका, तो उनके होश उड़ गए. पत्नी ने तुरंत अपने बेटे को जगाया. जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..

चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. परिजनों के मुताबिक जसवंत नशे के आदी थे. जिसके कारण उन्हें कुछ समय पहले नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था. वह कुछ ही दिन पहले वहां से घर लौटे थे. फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

दूसरी घटना योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पीछे की है, जहां एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. एसआई सुमित चौधरी ने बताया मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है. शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा है. जिससे उसमें से दुर्गंध आ रही थी.पुलिस को मृतक की जेब या कपड़ों से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है. जिससे उसकी पहचान हो सके. पुलिस दोनों मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें