मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक के मौंधुरा गांव में शनिवार शाम पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। भूस्खलन से इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है।
बागेश्वर जिले के कपकोट ब्लॉक स्थित मौंधुरा गांव में अचानक पहाड़ी का विशाल हिस्सा दरककर नीचे आ गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा और बड़ी-बड़ी चट्टानें तेज़ रफ्तार से नीचे गिरने लगीं। भूस्खलन का भयावह मंजर देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ कमजोर हो चुके हैं, जिससे क्षेत्र में आगे भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की अपील की है। मानसून के दौरान उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऐसे में प्रशासन निगरानी बढ़ाने के साथ लोगों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दे रहा है। पहाड़ टूटकर जुड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO