उत्तराखंड में आसमानी आफत: आकाशीय बिजली गिरने से 2 ग्रामीणों की मौत
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के का हिस्सों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की थी जिसके बाद उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश हो रही है वही आकाशीय आफत के चलते दो लोगों की मौत हुई है ।हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम डालूवाला मज़बता में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों कृषि कार्य में जुटे थे, तभी अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। हादके बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।
हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषितकर दिया।
थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55 वर्ष) निवासी डालूवाला मज़बता और रणधीर सिंह (38 वर्ष) निवासी खालाटीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी दे दी गई है। इस हादसे के बाद डालूवाला मज़बता और खालाटीरा गांव में शोक का माहौल है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO