हल्द्वानी- संदिग्ध परिस्थितियों में बाघिन का शव मिला वन विभाग में हड़कंप,
हल्द्वानी: रामनगर वन प्रभाग के हेड़ाखान बीट काठगोदाम ब्लॉक के कक्ष संख्या 5 अंतर्गत जंगल के अंदर एक मादा बाघिन के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाकी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बाघिन की उम्र करीब 7 से 8 साल की बताई जा रही है मौत के प्रथम दृष्टया कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर ख्यालीराम आर्य ने बताया कि वन विभाग की गश्ती टीम जंगल के भीतर मृत बाघिन का शव बरामद हुआ है उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर अंदर गश्त के दौरान वन कर्मियों ने बाघिन को शव देखा जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया गया। शव करीब एक सप्ताह पुराना है बताया जा रहा है
बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष या बीमार होने से बाघिन की मौत हुई होगी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
गौरतलब है कि फतेहपुर रेंज अंतर्गत पिछले काफी दिनों से बाघ का आतंक हैं बाघ कई लोगों को अपना निवाला बना चुका है,
वन विभाग हमलावर बाघ के लिए काफी दिनों से लगा हुआ है। जंगल में बाघ के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR