उत्तराखंड (बडी खबर)भाजयुमो नेता व गैंगेस्टर की घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अपराधियों का धीरे-धीरे गढ़ बनता जा रहा है हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के चर्चित नेता अमरदीप चौधरी को घर में घुसकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि किसी करीबी ने ही अमरदीप को गोली मारी है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की उसी के साझेदार और उसके दो बेटों ने गोली मारकर हत्याकर दी। आरोपियों ने अमरदीप के सिर से तमंचा सटाकर दो गोलियां मारीं। अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की गई लेकिन गोली छूकर निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। अमरदीप पूर्व में भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष रह चुका है और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ था।

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रहे अमरदीप चौधरी की राजनीति में शुरुआत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र संघ से हुई। अमरदीप के खिलाफ कनखल थाने में कई मुकदमे दर्ज होने के साथ ही गैंगस्टर की कार्रवाई भी पिछले दिनों हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

रविवार रात करीब 11:30 बजे जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड के पास रहने वाले अमरदीप चौधरी को प्रॉपर्टी के कारोबार में उसके साझेदार राजकुमार मलिक ने फोन कर घर बुलाया था। अमरदीप मोटरसाइकिल से अपने दोस्त सोनू राठी के साथ ओलिविया स्कूल के पास स्थित राजकुमार के घर पहुंचे। वहां राजकुमार के दोनों बेटे भी मौजूद थे।

यहां किसी बात को लेकर अमरदीप और राजकुमार के बीच कहासुनी के बाद धक्कामुक्की हो गई। इसी बीच राजकुमार के बेटे मनदीप और हर्षदीप ने तमंचे से अमरदीप पर फायरिंग कर दी। पहले गोली उसकी कमर में लगी। इसके बाद आरोपियों ने सिर से सटाकर दो बार गोली चलाई जिससे अमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने सोनू राठी पर भी फायर झोंक दिया।
लहूलुहान हालत में अमरदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें