हल्द्वानी: युवक और युवती की मौत जाने पूरा मामला
हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचाराधीन 2 मरीजों की मौत हुई है जिसमें सांप काटने से सितारगंज निवासी एक 18 वर्षीय युवती की मौत हुई है तो वही जहर खाने से बिन्दुखत्ता निवासी एक युवक की मौत हुई है ।
बताया जा रहा है कि बिन्दुखत्ता निवासी युवक का पत्नी से विवाद के बाद जहर पीने से एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं निवासी 40 वर्षीय चंदन कोरंगा की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद चंदन ने जहर गटक लिया। जिसे एसटीएच में भर्ती कराया गया।
दूसरा मामला सितारगंज का है जहां बघोरा के सुरेंद्र की 17 वर्षीय बेटी को रात में घर से बाहर सांप ने काट लिया उसे गंभीर हालत में एसटीएच लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दोनों मामलों में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत