हल्द्वानी:शैमफोर्ड स्कूल के छात्र अक्षत गिरी का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चयन.आप भी दीजिए बधाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के छात्र अक्षत गिरी का 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। शुक्रवार को देहरादून के झाझरा में आयोजित 31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तराखंड के 13 जिलों से आये 130 से अधिक बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने शोध प्रस्तुत किये उनमें से 16 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। राष्ट्रीय स्तर में नैनीताल जनपद से अक्षत का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान काँग्रेस हेतु किया गया।

Ad

नैनीताल जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए अक्षत ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। 31वीं राज्य बाल विज्ञान कांग्रेस के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए नई तकनीकी, नवाचार और प्रोद्योगिकी के बेहतर उपयोग करने तथा हर बच्चे में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया। ग्रुप लीडर अक्षत गिरी ने अकादमिक निदेशक श्रीमती अंजू भटृ के मार्गदर्शन में वर्तमान में उगायी जा रही फसलों में आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा रोगों पर सर्वेक्षण किया था और तीन महीनों तक इस पर शोध किया। शोध प्रस्तुतीकरण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की समस्याओं तथा उनके समाधानों पर चर्चा की।

उन्होंने इस हेतु उनके और मार्गदर्शन टीम द्वारा बनाई गयी मोबाईल एप्लिकेशन की जानकारी साझा की तथा बताया किस प्रकार से किसान एप के जरिए फसलों को उगाने में आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधानों की वीडियोज़ के माध्यम से जानकारी लेकर लाभान्वित हो सकते है और सुरक्षित पोषक गुणवत्तायुक्त खाद्य पैदावार कर सकते हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन हेतु अक्षत को विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स एवं मेंटोर अंजू भट्ट तथा प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें