हल्द्वानी: 10 पेटी शराब के साथ दुकानदार गिरफ्तार

हल्द्वानी: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है जहां 10 पेटी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हल्द्वानी आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीपड़ाव मैं एक रेस्टोरेंट में जब छापामारी की गई तो वहां पर भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी।
आबकारी विभाग के दबिश के दौरान गिरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी दुर्गापालपुर को मौके से गिरफ्तार किया गया जहां दुकान में तलाशी के दौरान 10 पेटी शराब बरामद की गई. पूछताछ में पता चला कि आरोपी दुकान में काफी दिनों से शराब की तस्करी करा था. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब को वह कम दामों में बाहर से खरीद कर लेकर अपने रेस्टोरेंट में ऊंचे दामों में बेचता था.
आबकारी निरीक्षक हल्द्वानी धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि दुकानदार द्वारा काफी दिनों से दुकान के आड़ में शराब की तस्करी कर रहा था जिसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई की है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार