Nainital News: कार और बाइक की टक्कर में घर का बुझा चिराग, एक की हालत गंभीर कैंची धाम मंदिर जा रहे थे दर्शन

जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं भवाली-अल्मोड़ा हाईवे स्थित गरमपानी के पास हल्द्वानी से अल्मोड़ा की ओर जा रही कार और अल्मोड़ा से कैंची धाम जा रही बाइक की टक्कर हो गईं। इसमें बाइक सवार अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार मनीष सिंह बनकोटी (21) साथी दिव्यांशु रावत (16) दोनों निवासी ठुंगाधार अल्मोड़ा बाइक से कैंची धाम की ओर जा रहे थे। गरमपानी के पास बाइक और कार की टक्कर हो गईं। सूचना पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी दलीप कुमार और कांस्टेबल प्रयाग जोशी ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी गरमपानी पहुंचाया, जहां से डॉंक्टरोंं ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इसके परिजन आपातकालीन वाहन की व्यवस्था नहीं होने पर निजी वाहन से हायर सेंटर ले जा रहे थे लेकिन मनीष सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया घटना रविवार की बताई जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार