हल्द्वानी: संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूटी धू-धू कर जली,युवती पर संदेह-देखे-VIDEO
हल्द्वानी: हल्द्वानी के ठंडी सड़क में एक स्कूटी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.
जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क नहर कवरिंग की है. फिलहाल पूरे मामले में अभी तक किसी के तरफ से कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं मिली है.
सीसीटीवी कैमरे में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की फोन पर बात करते हुए देखी जा रही है इसके कुछ देर बाद युवती स्कूटी के पास पहुंचती है जहां स्कूटी में आग लग जाती है.
स्कूटी में आग लगता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई. सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटी में आग लगते युवती वहां से चलती बनी इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवती ने स्कूटी में आग लगाया होगा. कुछ देर बाद स्कूटी पर लगी आग को बुझा लिया गया गया. घटना में स्कूटी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज से इस मामले की जांच कर रही है. स्कूटी में आग लगाने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.घटना शुक्रवार की बताई जा रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह