हल्द्वानी: पुलिस के जवान ने बैरक में लगाई फाँसी आत्महत्या के कारणों का पता चला पता पुलिस विभाग त्वरित सहायता के तौर 1 लाख 10 हजार दिए
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात पुलिस के एक जवान ने आज मेडिकल पुलिस चौकी की बैरक में फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान का नाम दिलीप सिंह बोरा है सोमेश्वर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि
बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को 52 वर्षीय दिलीप सिंह बोरा का स्थानांतरण बेतालघाट पुलिस थाने से हल्द्वानी कोतवाली में किया गया था। लेकिन वह नौ दिन गायब हो गया था। इसके बाद अधिकारियों ने उसका स्थानांतरण भोटिया पड़ाव चौकी में कर दिया था। यहां ज्वाइनिंग देने के बाद दिलीप 12 दिन के अवकाश पर चला गया था।
बताया जा रहा है कि दिलीप मेडिकल पुलिस चौकी के परिसर में बनी पुलिस की बैरक के एक कमरे में रहा करता था। आज सुबह वह कमरे की छत पर लगे एक कुंडे से पतली सी रस्सी के सहारे झूल गया। लेकिन रस्सी कमजोर होने के कारण टूट गई। जब तक आसपास के दूसरे पुलिसकर्मी वहां पहुंचते उसने प्राण त्याग दिए थे।
एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मौत का कारण का पता नहीं चल पाया है पुलिस विभाग द्वारा त्वरित सहायता रूप से 110000 के परिजनों को दिए गए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..